Move to Jagran APP

साध्वी दुष्कर्म कांड में सरकार ने की त्वरित कार्रवाई : प्रदीप

गोड्डा पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा है साध्वी दुष्कर्म कांड में सरकार की ओर

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 07:08 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 07:08 PM (IST)
साध्वी दुष्कर्म कांड में सरकार ने की त्वरित कार्रवाई : प्रदीप
साध्वी दुष्कर्म कांड में सरकार ने की त्वरित कार्रवाई : प्रदीप

गोड्डा : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा है साध्वी दुष्कर्म कांड में सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई की गई है। इसमें दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गोड्डा पुलिस प्रशासन ने घटना के 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस कांड में लिप्त तीसरा आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। विधायक शुक्रवार को सदर प्रखंड की रानीडीह पंचायत अंतर्गत पथवारा-कठौन के बीच टाडावार मैदान में अवस्थित सत्संग आश्रम के साधकों और साध्वी माताओं से भेंट की और पीड़िता साध्वी को त्वरित न्याय का भरोसा दिलाया। विधायक ने आश्रम के लोगों के साथ बैठकर उनकी समस्या भी सुनी और कहा कि आश्रम को हर तरह से सरकार का सहयोग मिलेगा। विधायक ने आश्रम के संचालक पंकज आर्य बाबा सहित अन्य लोगों के साथ करीब एक घंटे तक संवाद भी किया। विधायक ने आश्रम पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पीड़िता साध्वी से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि घटना के दूसरे दिन ही वो राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस घटना से अवगत कराया था, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई तेजी से हुई। त्वरित कारवाई के लिए उन्होंने गोड्डा पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश का धन्यवाद भी किया। विधायक ने उक्त घटना के शामिल सभी दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में भी हरसंभव प्रयास का भरोसा दिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे, धनन्जय यादव, प्रमुख सुशील मोदी, अमरेंद्र कुमार अमर, विकास सिंह, पप्पू मण्डल, बोलबम मंडल आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.