Move to Jagran APP

नारी सशक्तीकरण के लिए विकास जरूरी

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए विकास जरूरी है। जब

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 02:16 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 02:16 AM (IST)
नारी सशक्तीकरण के लिए विकास जरूरी
नारी सशक्तीकरण के लिए विकास जरूरी

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए विकास जरूरी है। जब विकास होगा तभी महिलाएं सही मायने में सशक्त हो पाएंगी। वे सोमवार को कौड़ी बहियार में अडाणी फाउंडेशन की ओर से नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास और सशक्तीकरण एक-दूसरे के पूरक है इस चीज को लोगों ने समझा तभी पावर प्लांट के लिए रैयत खुशी खुशी जमीन देने को राजी हो गए। उन्होंने कहा कि सरकार का भी ध्येय है कि पलायन रुके व लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने फाउंडेशन से इस इलाके में भी पौधरोपण करवाने का आग्रह किया। पैरडीह पंचायत की मुखिया मीरा देवी ने कहा कि महिला स्वस्थ रहेगी तभी समाज भी स्वस्थ रहेगा। समाजसेवी व ग्रामीण रामकृष्ण दास ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सबसे पहले नशा मुक्ति जरूरी है। वीणा भारती स्कूल की निदेशिका व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहीं ममता कुमारी ने कहा कि फाउंडेशन अपने सक्षम कार्यक्रम के तहत सिलाई व कंप्यूटर प्रशिक्षण देती है, महिलाएं इसका फायदा उठाएं व स्वावलंबी बनें। महिलाएं अपने बारे में भी सोचें और अपने हक के लिए बात करे। पंचायत समिति सदस्य रिंकू भारती ने भी महिलाओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में करीब 800 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.