ससुराल पहुंचे व्यक्ति धारदार हथियार से किया हमला
ससुराल पहुंचे व्यक्ति को बदमाश ने घारदार हथियार से किया जख्मी ससुराल पहुंचे व्यक्ति को बदमाश ने घारदार हथियार से किया जख्मी
ससुराल पहुंचे व्यक्ति धारदार हथियार से किया हमला
जागरण संवाददाता, गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में बलराम मांझी के घर बीते दिनों उसका दामाद जामुन मांझी आया हुआ था। जिसे गांव के उपद्रवी शशिकांत मांझी ने धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जामुन मांझी बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के छपरिया गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बलराम मांझी और उसके बहनोई दशरथ मांझी के साथ का पहले किसी बात को लेकर शशिकांत मांझी के साथ विवाद हुआ था। शशिकांत मांझी बलराम मांझी को मारने आया था, लेकिन संयोग से बरामदे में बलराम मांझी के स्थान पर उसका दामाद जामुन मांझी सोया हुआ था। शशिकांत मांझी ने बलराम मांझी समझकर जामुन माझी पर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी के स्वजनों ने मुफस्सिल थाना की पुलिस को घटना क जानकारी दी। सूचना पाकर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची। जख्मी युवक को ग्रामीणों ने सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जख्मी को प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। गांव में शशिकांत मांझी के दहशत के कारण ग्रामीण इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं।