Move to Jagran APP

अधेड़ ने फंदे पर लटककर दे दी जान

पंजराडीह पंचायत अंतर्गत नवाडीह ग्राम निवासी 55 वर्षीय लोचन मंडल ने आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 05:05 PM (IST)
अधेड़ ने फंदे पर लटककर दे दी जान

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : पंजराडीह पंचायत अंतर्गत नवाडीह ग्राम निवासी 55 वर्षीय लोचन मंडल ने सोमवार की दोपहर गांव के बाहर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्वजनों के अनुसार नशे की हालत में लोचन मंडल ने उक्त कदम उठाया है। पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

loksabha election banner

सोमवार की दोहपर नावाडीह गांव के बगल से पार करने वाले ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके व्यक्ति को देखा तो हल्ला किया। मृतक लोचन मंडल की पुत्री सावित्री देवी ने बताया कि सोमवार की दोपहर पिता घर से खाना खाकर निकले थे। परिवार के सदस्यों के साथ ही भोजन कर घर से पिता निकले थे। बेटी ने बताया कि वे लोग बगल गांव में जन वितरण दुकान में राशन लेने के गई थी। उसी समय घटना की जानकारी ग्रामीणों ने दी। मृतक की पुत्री ने यह भी बताया कि उसके पिता हमेशा नशा किया करते थे। लोचन मंडल को दो पुत्र भी है। वहीं तीन लड़की की शादी हो चुकी है। पत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्री सावित्री देवी और मां आदि का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंगटी के थाना प्रभारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह, सहायक रफीक अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेज दिया। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.