दो बाइक की टक्कर में दंपत्ति जख्मी
पथरगामा पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम करीब पांच बजे सापीन नदी के समी
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 07:47 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 07:47 PM (IST)
संवाद सूत्र, पथरगामा : पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम करीब पांच बजे सापीन नदी के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में पति-पत्नी जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रूपुचक निवासी 21 वर्षीय सिकंदर मड़ैया अपनी 18 वर्षीय पत्नी रीना देवी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर देवीपुर अपने ससुराल से घर जा रहा था। उसी क्रम में उक्त दुर्घटना घटी। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरगामा लाया गया। जहां चिकित्सक गोपाल प्रसाद यादव ने दोनों पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार किया7 दोनों के हाथ और घुटने में हल्की चोटें आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें