Move to Jagran APP

कृषि बिल वापस लेने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

गोड्डा केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में कांग

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:23 PM (IST)
कृषि बिल वापस लेने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन
कृषि बिल वापस लेने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

गोड्डा : केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में शनिवार को जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही जगह जगह कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इसके पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन संबंधित बीडीओ को सौंपा गया। सदर प्रखंड में आयोजित धरना की अगुवाई प्रखंड अध्यक्ष विनय ठाकुर ने की। उन्होंने इस दौरान कहा कि किसान विरोधी कानूनों को मोदी सरकार ने कोरोना काल में गुपचुप तरीके से बहुमत के आधार पर पारित कर लिया। तीनों काला कानूनों के विरोध में इन दिनों देश के किसान आंदोलनरत हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र कुमार झा, जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, महासचिव अकबर अली, सचिव याहिया अंसारी, यूथ कांग्रेस के विस स्तरीय अध्यक्ष अभय जयसवाल, उपाध्यक्ष सोनी कुमार सिंह, महिला कांग्रेस की प्रखंड अध्यक्ष जाहिदा परवीन, शिशिर कुमार, अंबोद ठाकुर, संजीव आशुतोष, हिमांशु शेखर,बाबर अली सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। बाद में कांग्रेस शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी गोड्डा को ज्ञापन सौंपा गया।

prime article banner

-----------------------

ठाकुरगंगटी : प्रखंड कार्यालय के समक्ष शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कृषि बिल का विरोध किया। प्रखंड की सभी 16 पंचायतों के कांग्रेसी कार्यकर्ता झंडे, बैनर के साथ नारे लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और प्रखंड मुख्यालय के चारों मार्गों में भी झंडा, बैनर लेकर वर्तमान केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। धरना के बाद देश के राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। धरना के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, युवा प्रखंड अध्यक्ष मिस्टर खान, वरिष्ठ नेता नवीन चंद्र झा, अखिलेश्वर ठाकुर, इरफान अंसारी, शेख वाहिद चमक लाल साह, निसार अहमद, मुस्तफा अंसारी, शकील अंसारी, चंदशेखर शुक्ला, ऋषि कुमार साह, अर्जुन रविदास, सफीक अंसारी, अमजद अली, बाबूलाल मंडल,अनिल मंडल, दीवान किस्कू सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे

-----------------------

मेहरमा : कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस प्रखंड इकाई की ओर से प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र शेखर आजाद की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया। तत्पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अभिषेक सिंह को सौंपा। इस अवसर पर अंजुलता देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नयन राम, पंकज कुमार अतुल, रंजन सिंह, राजेश कुमार लाला, आत्मा पांडे, मोहम्मद रॉकी, केदार राम,बमबम कुमार सिंह, मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, अमित सिंह, सुदामा पासवान, संजय भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविद झा ने किया।

------------------------

महागामा : महागामा कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी कृषि कानून बनाकर किसानों की आजीविका पर हमला किया गया है। किसान विरोधी तीनों कानून से किसानों को नहीं बल्कि पूंजीपतियों को लाभ मिलेगा। संसद में विरोध के बावजूद भी इस कानून को जबरन लागू किया गया। नए कृषि कानून के लागू होने से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाएगा। सरकारी कृषि मंडी ध्वस्त हो जाएगी और निजी कृषि मंडियां फसलों की कीमतें तय करेगी। मौके पर मो.फिरोज, मो. इकराम अंसारी, रंजना झा, प्रवीण मिश्रा, उमेश झा सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.