मक्का-मदीना पर भरोसा, छठ मैया पर भी यकीन
मेहरमा मेहरमा प्रखंड अंतर्गत पिरोजपुर गांव की सजाना खातून पति मोहम्मद मियां रविदा खातून पि
मेहरमा : मेहरमा प्रखंड अंतर्गत पिरोजपुर गांव की सजाना खातून पति मोहम्मद मियां, रविदा खातून पति शेख सलीम, अफसाना खातून पति छोटू शेख, बीवी मीना पति शेख मनीर को मक्का मदीना पर भरोसा है तो छठ मैया पर भी कम यकीन नहीं है। चार परिवारों की महिलाएं पिछले 24 साल से छठ मैया की पूजा कर रही हैं।
सजाना खातून, रविदा खातून, अफसाना और मीना ने पड़ोसी ननकू तांती के घर छठ पूजा के लिए अपना सूप डाला दिया है। इसके साथ पूजा सामग्री के रूप में भी सहयोग देती हैं। छठ पूजा के सारे विधि-विधान में इन चारों महिलाओं की भागीदारी रहती है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य भी देती हैं। इन लोगों को भगवान भास्कर पर पूरी आस्था है।
सजाना कहती हैं कि वह पिछले 24 साल से छठ पर्व में भागीदार होती रही हैं। पड़ोस के हिदू परिवार में छठ पूजा होती है, वहां पूजा का समान दे देती हूं। प्रत्येक साल सपरिवार पिरोजपुर छठ घाट जाकर अर्घ्य देती हूं। वहीं रविदा खातून और बीवी मीना ने बताया कि उन लोगों ने परिवार की सुख शांति और समृद्धि के लिए हर साल छठ पूजा करती हूं। हिदू पड़ोसी को पूजा की सामग्री देती हूं। छठ घाट भी जाती हूं। छठ मैया के गीत साथ-साथ गाती हूं।
रवीना खातून के पति शेख सलीम ने बताया कि वर्षों पूर्व उनका बेटे की तबीयत काफी खराब हो गई थी। तभी मन ही मन उन्होंने छठ मैया से बेटे की तबीयत ठीक होने की मन्नत मांगी थी। दूसरे ही दिन उसका पुत्र ठीक हो गया था। इसके बाद से वे पड़ोसी के घर छठ पूजा की सामग्री देकर पूजा में शामिल होते रहे हैं।