ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम
संवाद सहयोगी बोआरीजोर बोआरीजोर-बोरियो मुख्य मार्ग पर मोर्चा स्थान बार्डर के निकट छर्री

संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : बोआरीजोर-बोरियो मुख्य मार्ग पर मोर्चा स्थान बार्डर के निकट छर्री लोड ट्रक ने शुक्रवार की देर शाम एक महिला को रौंदा डाला। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान 40 वर्षीय संझली सोरेन के रूप में की गई है।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पहुंची बोआरीजोर व बोरियो पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में लगी है। महिला सड़क पार कर मोर्चा स्थान चापानल से पानी लेकर वापस घर की ओर लौट रही थी। तेज रफ्तार ट्रक बीआर 06 जी ई 6211 ने महिला को रौंद डाला। ट्रक महिला के ऊपर से होकर गुजर गया। इस बीच चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा, लेकिन आगे दूसरे ट्रक बीआर 01 जी एफ 9134 को ठोकर मार दी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया। घटनास्थल पर बोरियो के अंचलाधिकारी महेंद्र मांझी व बीडीओ टुडू दिलीप पहुंचकर ग्रामीणों को समझने का प्रयास में लगे है।
समाचार लिखे जाने तक मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम थी। सड़क जाम के कारण देर शाम पत्थर लदे वाहनों की कतार सड़क पर लग गई है। आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी वहां जमा है। मृतक के स्वजन सहित ग्रामीण सड़क पर शव के साथ आंदोलन कर रहे हैं। यह क्षेत्र बोआरीजोर और बोरियो की सीमा पर । यहां दोनों ही थाना की पुलिस कैंप कर रही है।
Edited By Jagran