Move to Jagran APP

फुरकान व उनकी बेटी दे सकते भाजपा को टक्कर

भागलपुर रोड स्थित अटल सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया गया। कार्यायल में चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जात-पात से उपर उठकर सबका साथ सबका विकास किया है। सभी वर्गो के लोगों को भाजपा पर पूरा विश्वास है। विरोधी दल के लोग गोड्डा में कहते हैं कि देवघर में ज्यादा विकास किया है और देवघर में कहते है कि गोड्डा में ज्यादा विकास किया है। कहा कि हमने सभी जगह विकास का काम किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 07:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 07:17 PM (IST)
फुरकान व उनकी बेटी दे सकते भाजपा को टक्कर

गोड्डा : गोड्डा शहर के अटल सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय उद्घाटन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी अपने घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने कहा कि महागठबंधन का प्रत्याशी तो रेस में भी नहीं है। हां, अगर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी या उनकी पुत्री मैदान में उतरती है तो निश्चित रूप से भाजपा का टक्कर मिलेगी। वहीं पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ने कहा कि गांव गांव में जाकर भाजपा के विकास कार्यों को आम वोटरों को बताने की जरूरत है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश झा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जात-पात से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ काम किया है। जदयू जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि मतदाताओं को समाज हित में वोट देना चाहिए। 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजीव मेहता ने कहा कि एनडीए सरकार ने पूरी दुनिया में राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। इस बार विपक्षी दलों के सारे समीकरण धरे के धरे रह जाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.