सुंदरपहाड़ी में हुई भाजपा की बैठक
सुंदरपहाड़ी सुंदरपहाड़ी चौक के समीप सोमवार को भाजपा की बैठक बुलाई गई
संवाद सहयोगी, सुंदरपहाड़ी : सुंदरपहाड़ी चौक के समीप सोमवार को भाजपा की बैठक बुलाई गई। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी के रूप में सुंदरपहाड़ी के रवीन्द्र टुडू को नियुक्ति के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पार्टी प्रखंड के कार्य समिति के महामंत्री रूप नारायण तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर पंडित, जिला परिषद सदस्य सुभाष हेम्ब्रम, वरीय नेता श्याम सुंदर राम,अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र सोरेन, प्रखंड मंत्री सुरेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी सोमनाथ गुप्ता, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अनिता हेम्ब्रम, साहेबगंज जिला से आये हिदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री संजय राय, हिदू जागरण मंच के जिला महामंत्री अमीन मंडल, सोनी मरांडी, जोहन हेम्ब्रम, गोवर्धन ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।