मास्क जांच अभियान से लोगों में आ रही जागरूकता
संवाद सहयोगी गोड्डा कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला प्रशासन ने शहर में आधा दर्जन

संवाद सहयोगी, गोड्डा : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जिला प्रशासन ने शहर में आधा दर्जन स्थान पर सघन मास्क चेकिग अभियान चला रखा है। इसका असर अब दिख रहा है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की मानें तो शुरुआती दौर में लोग मास्क पहन ही नहीं रहे थे, लेकिन अब परिस्थिति बदल रही है। लोग अब मास्क पहन रहे हैं। इधर मंगलवार को शहर के रौतारा चौक, कारगिल चौक, नगर थाना गेट व मिशन चौक पर मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। नियम का उल्लंघन करनेवालों से दो हजार का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही हिदायत भी दी गई कि जब भी घर से बाजार या बहार निकले तो मास्क जरूर पहने। मास्क कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाता है। रौतारा चौक के दंडाधिकारी उदय प्रकाश व कारगिल चौक के भास्कर कुमार ने कहा कि लोग अब मास्क पहन रहे हैं। यह अभियान अभी चलता ही रहेगा। संक्रमण को कम करने में सबको प्रयास करना होगा। मालूम हो कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है जिसके बाद से एहतियातन जांच अभियान शुरू किया गया है।
----------------------
सीमावर्ती चेकनाका पर नहीं चल रहा अभियान
गोड्डा: बिहार की सीमा से लगे चेकनाका पर न तो कोरेाना की जांच हो रही है न ही मास्क चेकिग अभियान ही चलाया जा रहा है। जबकि बिहार के बांका व भागलपुर जिला में भी कोरेाना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी हुई है। इसके बाद भी कई चेकनाका खाली पड़े हुए है। वहां न तो पुलिस बल है न ही दंडाधिकारी ही दिख रहे है। सीमा पर कोई जांच ही नहीं हो रही है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
Edited By Jagran