Move to Jagran APP

अब सिकटिया में होगा अमित शाह का कार्यक्रम

गोड्डा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम अब सिकटिया में ओपी ¨जदल आइटीआइ के बगल में

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 07:20 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 07:20 PM (IST)
अब सिकटिया में होगा अमित शाह का कार्यक्रम
अब सिकटिया में होगा अमित शाह का कार्यक्रम

गोड्डा : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यक्रम अब सिकटिया में ओपी ¨जदल आइटीआइ के बगल में स्थित मैदान में होगा। इसके लिए उपायुक्त किरण कुमारी पासी, एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल, डीडीसी सुनील कुमार, भाजपा के लोकसभा प्रभारी अनंत ओझा, जिलाध्यक्ष राजेश झा आदि ने बुधवार को उक्त मैदान का निरीक्षण किया। इससे पूर्व भाजपा पदाधिकारी गांधी मैदान में जुटे और तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान पाया कि कार्यक्रम में करीब 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे जिसके लिए गांधी मैदान छोटा पड़ जाएगा। वाहनों की वजह से शहर में जाम भी लग जाएगा जिससे परेशानी होगी। इसे देखते हुए सिकटिया में ओपी ¨जदल आइटीआइ में कार्यक्रम करने पर सहमति बनी। इसकी सूचना डीसी को भी दी गई जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ उक्त मैदान का निरीक्षण किया। उक्त मैदान में करीब 25 हजार लोग बैठ सकते हैं। बगल में स्थित महिला पालिटेक्निक के मैदान का उपयोग वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाएगा। इससे पूर्व गांधी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनंत ओझा ने कहा कि कार्यक्रम में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में तैयारी जोरशोर से शुरू कर दें। कहा कि कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। मौके पर मौजूद गोड्डा विधायक अमित मंडल ने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी काफी अधिक है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं। मौके पर महामंत्री अजय साह, मीडिया प्रभारी मुरारी चौबे, अजित ¨सह, बाबू दा, कृष्णा कन्हैया, शिवेश वर्मा, नंदकिशोर ठाकुर, महिला अध्यक्ष ¨रकी देवी,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, राहुल जोशी, प्रियांशु राज सभी युवा मोर्चा के सदस्य, मंडल प्रभारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.