महागामा में अधेड़ की हत्या
महागामा: थाना क्षेत्र के नया टोला बड़ा बांध नहर के समीप शनिवार को एक अधेड़ का शव बरामद
महागामा: थाना क्षेत्र के नया टोला बड़ा बांध नहर के समीप शनिवार को एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। शव की पहचान शीतल गांव निवासी मो. अनवर (50) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह बुधवार से लापता थे। परिजनों ने मो. अनवर की हत्या कर शव नहर में फेंकने की बात कहीं है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर महागामा एसडीपीओ राजा मित्रा, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ¨सह व थाना प्रभारी पवन कुमार झा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को एक अधेड़ का शव नया टोला बड़ा बांध नहर में उतलाते हुए देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता मो. अनवर बुधवार को खाना खाकर घर से किसी काम से बाहर निकले थे। वापस नहीं लौटने पर उनकी काफी खोजबीन की। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को कुछ ग्रामीणों द्वारा उनका शव नहर किनारे होने की बात पता चली। कहा कि उनके पिता मृदु भाषी थे। खेती किसानी का काम करते थे। किसी से उनका कभी लड़ाई - झगड़ा व मनमुटाव नहीं था। उन्होंने कभी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बावजूद उनके साथ ऐसी घटना घटी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की अपील की है। उधर, इस बाबत महागामा एसडीपीओ राजा मित्रा ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी ¨बदुओं पर गंभीरता से जांच हो रही है।