बेंगाबाद के युवक की सड़क हादसे में ओडिशा में मौत
बेंगाबाद फिटकोरिया पंचायत के अमजो निवासी 22 वर्षीय गोविद दास की मौत बुधवार को ओडिशा में
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:45 PM (IST)
बेंगाबाद : फिटकोरिया पंचायत के अमजो निवासी 22 वर्षीय गोविद दास की मौत बुधवार को ओडिशा में एक सड़क हादसे में हो गई। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक का शव शुक्रवार को गांव में आने की संभावना है। उक्त युवक धनबाद की एक कंपनी में ट्रक चालक था। वह ट्रक लेकर धनबाद से बंगलुरु जा रहा था। इस दौरान ओडिशा के कटक जिला अंतर्गत एक स्थान पर बस से ट्रक की टक्कर हो गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कार्तिक दास, निवर्तमान मुखिया के प्रतिनिधि मुंशी दास, निवर्तमान पंसस अमर दास आदि ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें