प्रेमप्रसंग में युवक ने लगाई फांसी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआ ह्लड्डठ्ठस्त्र में एक युवक ने प्रेम जाल के चक्कर में फांसी लगा लिया बताया गया कि सूरज दास पिता जगदीश दास उम्र लगभग 21 वर्ष घर महुआटांड़ थाना मुफ्फसिल का रहने वाला है वाह एक लड़की से प्यार करता था और मोबाइल पर बात भी करता था जिसके जानकारी लड़के के घरवालों को थी 1 दिन लड़के के घर वालों ने लड़की के यहां फोन कर इस बात को जानकारी दी दोनों में प्यार है और शादी करना चाहता है तो लड़की के पिता नहीं रहने के कारण उसके मौसा जी के आने का इंतजार बताया कि मौसा जी आएंगे तो हम आप लोग को खबर कर देंगे
गिरिडीह : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुआटांड़ में एक युवक ने प्रेमजाल के चक्कर में पड़कर फांसी लगा ली। बताया गया कि 21 वर्षीय सूरज दास महुआटांड़ का रहनेवाला था। वह एक लड़की से प्यार करता था और मोबाइल पर उससे बातचीत भी करता था। इसकी जानकारी लड़के के घरवालों को थी। एक दिन लड़के के घरवालों ने लड़की के घर फोन कर इस बात की जानकारी घरवालों को दी। कहा कि दोनों प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लड़की के पिता के नहीं रहने के कारण उसके मौसा के आने का इंतजार करने को कहा गया। कहा गया कि मौसा आएंगे तो आप लोगों को खबर कर दी जाएगी। अचानक शनिवार को लड़की की मां और मौसा ने मिलकर उसकी शादी महुआटांड़ के ही रहनेवाले किसी अन्य युवक से कर दी। इस गम में लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।