साइबर अपराध करते युवक गिरफ्तार, दो फरार
गिरिडीह साइबर अपराध की सूचना पर साइबर पुलिस ने गुरुवार को जोरासिमर के तेतरियाटांड़
गिरिडीह : साइबर अपराध की सूचना पर साइबर पुलिस ने गुरुवार को जोरासिमर के तेतरियाटांड़ टोला स्थित बांस की झाड़ी पर छापेमारी की। इस दौरान साइबर अपराध को अंजाम देते विक्रांत कुमार मंडल उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। मौके से उसके दो अन्य सहयोगी अशोक कुमार मंडल उर्फ मनोज एवं अनिल मंडल भागने में सफल रहे। गिरफ्तार विक्की के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ है। उसे मोबाइल को खंगालकर पुलिस ने उसके गिरोह के दूसरे सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। विक्की बिरनी थाना क्षेत्र के बरांय गांव का रहनेवाला है। फरार मनोज एवं अनिल ताराटांड़ थाना क्षेत्र के झितरी गांव का रहने वाला है।
- छापेमारी टीम में ये थे शामिल : साइबर अपराधियों की धर पकड़ के लिए एक टीम बनाई गई थी। इस टीम में प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन, कृष्णकांत कुमार यादव, शकील अहमद, नियाज अहमद, मनीष कुमार पंडित, मुकेश कुमार भोक्ता, विशाल सिंह व नितेश कुमार पांडेय के अलावा अन्य जवान शामिल थे।