Move to Jagran APP

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पूरा जिला

गिरिडीह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को पूरा जिला योगमय हो गया। प्रशासनिक

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 07:00 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पूरा जिला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पूरा जिला

गिरिडीह : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को पूरा जिला योगमय हो गया। प्रशासनिक पदाधिकारियों, विभिन्न दलों के नेताओं सहित आम लोगों ने भी योगाभ्यास किया। जगह-जगह शिविर का भी आयोजन किया गया, जबकि काफी लोगों ने अपने-अपने घर में रहकर ही योगाभ्यास किया। शिक्षण संस्थानों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने अपने आवास परिसर में जिले के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने जिले वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग करने से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है।

बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रात: 8:30 से 9:30 के बीच योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्राचार्य की उपस्थिति में वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए शिक्षकों और छात्रों से ऑनलाइन जुड़कर ताड़ासन, वृक्षासन पादहस्तासन आदि आसन एवं अनुलोम-विलोम किया। इस दौरान योग पर आधारित क्विज, योगा, पोस्टर मेकिग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच डॉ. पी हाजरा ने कहा कि योग दिवस मनाने के पीछे लोगों को रोग से मुक्ति दिलाते हुए स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना है।

कैलीबाद में भाजपा मुफस्सिल पश्चिम भाग के प्रभारी सुरेश प्रसाद मंडल ने योग शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महेश राम ने कहा कि यह कार्यक्रम करो योग रहो निरोग के नारों के साथ सभी को करना चाहिए। प्रशिक्षक कुंदन कुमार, भाजपा के सुरेश मोहली, दीपक प्रजापति, संजीत कुमार मंडल, सूरज साहू आदि उपस्थित थे।

भाजपा जिला कार्यालय में योगाचार्य राजेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज, जिला महामंत्री सुभाष सिन्हा, संदीप डंगायच, नवीन सिन्हा, निर्भय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला महामंत्री इरफान अंसारी, प्रकाश दास, मोतीलाल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री महेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि गिरिडीह में भी सात जगहों पर योग दिवस का पालन किया जा रहा है। जमुआ प्रखंड के भंडारो, गांडेय, तिसरी आदि जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया।

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई एक के तत्वावधान में ऑनलाइन राष्ट्रीय योग संगोष्ठी सह अभ्यास वेबीनार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष ग्रुप के निदेशक सह चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि नवीन कांत सिंह ने योग से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों को बताया। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने युवा वर्ग को योग से जोड़ने पर चर्चा की। एनएसएस को-ऑर्डिनेटर संजीव कुमार सिंह ने विभिन्न बीमारियों से किस रूप में योग से दूर रहा जा सकता है, इसकी जानकारी दी। डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल, गिरिडीह में योग दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य भैया अभिनव कुमार, पीओ एसके सिंह, चीफ मैनेजर एनके सिंह, सीनियर मैनेजर अकरम खान एवं शिक्षकों ने योग प्रशिक्षक संतोष शर्मा के निर्देशन में योगाभ्यास किया। इसमें स्कूल के सभी बच्चे एवं अभिभावक ऑनलाइन शामिल रहे।

स्कूल के एलएमसी चेयरमैन मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी बच्चे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और निरोग रहें।

गिरिडीह कॉलेज के एनएसएस यूनिट एक व दो तथा एनसीसी के सहयोग से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अशोक, डॉ. बलभद्र सिंह, प्रोफेसर बालेदु शेखर त्रिपाठी, प्रोफेसर रजनी कुमारी तथा अन्य सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी व विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रशिक्षक रवींद्र नाथ सिंह ने योग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

झारखंडधाम : झारखंडधाम मंडल के भाजपाई ने योग शिविर लगाकर लोगों को स्वस्थ रहने का पाठ पढ़ाया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, विजय यादव, नंदकिशोर वर्मा, जुगल राय, निरंजन सिंह आदि उपस्थित थे।

बगोदर : प्रखंड में विभिन्न जगहों पर लोगों ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। खेतको में पूर्व विधायक नागेंद्र महतो समेत कई लोगों ने योगाभ्यास किया।

खोरीमहुआ : डोरंडा में भाजपा ने योग शिविर का आयोजन किया। भाजपा नेता आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने कहा कि योग तन और मन के लिए ऊर्जा का स्त्रोत है। मौके पर विवेक विकास, मदन कुमार विश्वकर्मा, उपेन्द्र सिंह, कौलेश्वर साव, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।

सरिया : केसवारी गांव में पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय की अगुवाई में योगाभ्यास करवाया गया। उन्होंने कहा कि भारत की अंतरराष्ट्रीय पहचान उनकी सोच व दर्शन के अनुरूप है। योग सृष्टि को प्रकृति के साथ जोड़ने का एक सफल प्रयास है। इसके अलावा संत मैरी पब्लिक स्कूल, सरिया कॉलेज सरिया, सरिया इंटर कॉलेज एवं विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर परमेश्वर मोदी, फागु पंडित, भाजपा जिला मंत्री रजनी कौर, सचिद्र सिंह, भेखलाल मंडल, बबलू मंडल, चितामणि मंडल, युधिष्ठिर मंडल, पवन पांडेय, राम शंकर ठाकुर, जय प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित थे।

राजधनवार : अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ धीरेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ आरके पांडेय एवं अंचलाधिकारी नरेश कुमार ने अपने-अपने आवास पर योग किया।

गांडेय : प्रखंड के विभिन्न स्थानों में योग शिविर लगाया गया। प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में पंतजलि योग पीठ के प्रखंड प्रभारी केशव प्रसाद मिश्रा ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। गांडेय पाठक मार्केट में भाजपाइयों, गांडेय बाजार में आजसू कार्यकर्ताओं, अहिल्यापुर उच्च विद्यालय में भाजपा नेताओं और महाकाल सेना के सदस्यों ने योगाभ्यास किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, बजरंगी साव, अभिषेक पाठक, नंदकिशोर राय, प्रकाश चंद्र मिश्रा आदि थे।

डुमरी : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने घरों में ही योगाभ्यास किया। झारखंड कॉलेज डुमरी के एनसीसी एवं एनएसएस यूनिट से जुड़े विद्यार्थियों व कॉलेज कर्मियों ने योगाभ्यास किया। डॉ. मुनिलाल ठाकुर, प्रो.मनोज सिंह, प्रो.शंकर ठाकुर, रवि सिन्हा आदि ने योग किया। भाजपा नेता प्रशांत जायसवाल, जीवाधन महतो सामाजिक कार्यकर्ता लालेश्वर महतो, मित्तल रविदास आदि ने घर में ही परिवार के साथ योगाभ्यास किया। एकल विद्यालय कुल्ही में योग दिवस मनाया गया। आचार्य लीलावती देवी, शिक्षक मोहन महतो, केदार महतो, गायत्री कुमारी, सुषमा कुमारी, कमलेश कुमार, कोमल कुमारी आदि ने योगाभ्यास किया। युवाओं व बुजुर्गों ने केबी हाई स्कूल की छत पर योगाभ्यास किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.