भेदभाव रहित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: फेम झारखंड के सौजन्य से बुधवार को स्वयंसेवी संस्था जन सरोकार अ
जागरण संवाददाता, गिरिडीह: फेम झारखंड के सौजन्य से बुधवार को स्वयंसेवी संस्था जन सरोकार और प्रेरणा केंद्र ने शास्त्री नगर में जिला स्तरीय क्षमतावर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें राज्य समन्वयक हुसैन इमाम फातमी ने फेम झारखंड के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। समानता, सामाजिक मान्यताएं और उसके असर आदि के बारे में बताया। जन सरोकार के सचिव मनोहर कुमार ने भी प्रतिभागियों को कई जानकारी दी। अधिवक्ता शिवाजी ¨सह और कला सहाय ने कानूनी पक्षों को रखा। प्रेरणा केंद्र के सचिव अरुण कुमार ने कहा कि परिवार और समाज में गैर बराबरी व भेदभाव बड़ी तेजी से पनप रहा है। इसे दूर करने के लिए युवाओं और पुरुषों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान सभी ने भेदभाव रहित समाज निर्माण का संकल्प लिया। मौके पर इस्लाम, भीम दास, दीपक दास, दीपक, रूपेश, मोनू, अकबर, मुस्तकीम, मुस्लिम आदि उपस्थित थे।