कुआं में गिरने से महिला की मौत
निमियाघाट रांगामाटी पंचायत के डुगडुगिया में शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे कुआं में डूब
निमियाघाट : रांगामाटी पंचायत के डुगडुगिया में शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि वह भोला साव की पत्नी थी। उसे ढाई वर्ष एवं 5 माह का पुत्र है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह दुलिया देवी शौच के लिए गई थी। घर के पीछे अवस्थित कुआं में पानी भरने के दौरान वह उसमें गिर पड़ी। काफी देर उसके नहीं लौटने पर लोगों को शक हुआ। तब उसकी खोजबीन की जाने लगी। इसी क्रम में लोगों ने कुआं में झगर डालकर देखा तो उसका शव बाहर आ गया। ग्रामीण उसे कुआं से निकालकर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। निमियाघाट थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। घटना की जांच व उसके परिजनों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।