विहिप ने कार सेवकों को किया सम्मानित
बगोदर बगोदर स्थित श्री श्री दुर्गा शक्ति मंदिर प्रांगण में बुधवार को विहिप भाजपा व रामभक्तों न
By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:51 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:51 PM (IST)
बगोदर : बगोदर स्थित श्री श्री दुर्गा शक्ति मंदिर प्रांगण में बुधवार को विहिप, भाजपा व रामभक्तों ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। मौके पर 6 दिसंबर 1992 को रामसेवक के रूप में अयोध्या गए रामभक्त कुलदीप साव संजय चौरसिया, धीरेंद्र कुमार आदि को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विहिप के द्वारा 51 किलो लड्डू बांटा गया व जमकर आतिशबाजी की गई। मौके पर विहिप के धीरेंद्र कुमार, विवेक भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप साव, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार बोर्डर, रुपेश गुप्ता, अभय भगत, सुभाष साव, अशोक चौरसिया समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें