रेल सुरक्षा आयुक्त ने की दस्तावेज की जांच
संवाद सहयोगी, सरिया: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हजारीबाग रोड में बुधवार को मंडल रेल सुरक्षा अ
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 06:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरिया: रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हजारीबाग रोड में बुधवार को मंडल रेल सुरक्षा आयुक्त विनोद कुमार ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय से संबंधित कई दस्तावेजों की जांच की। इसमें लोगों को पंजी संधारण से संबंधित जानकारी दी गई। आरपीएफ कार्यालय परिसर की साफ सफाई, बैरक, माल गोदाम, रेलवे प्लेटफार्म आदि जगहों का निरीक्षण किया गया जहां साफ सफाई को देख उन्होंने प्रशंसा की। सुरक्षा से संबंधित सम्मेलन में दर्जनों बल शामिल थे। बल समूह को रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्ति की सुरक्षा आदि से संबंधित कई टिप्स दिए गए। मौके पर आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पी के रावत, एएसआई रामायण मिश्रा, नुनूराम रविदास सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें