Move to Jagran APP

वैक्सीन लेने अस्पताल का चक्कर काट रहीं महिलाएं

बेंगाबाद (गिरिडीह) कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 12:13 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 12:13 AM (IST)
वैक्सीन लेने अस्पताल का चक्कर काट रहीं महिलाएं
वैक्सीन लेने अस्पताल का चक्कर काट रहीं महिलाएं

बेंगाबाद (गिरिडीह) : कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए टीकाकरण का महाअभियान शुरू किया गया है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को वैक्सीन लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इससे लोग वैक्सीन लगाने में रूचि लेने लगे हैं। लोग वैक्सीनेशन केंद्र में वैक्सीन लगाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में वैक्सीन का दो-तीन दिनों से अभाव है, जिस कारण दूर दराज से आने वाली वृद्ध महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को 45 प्लस की दर्जनाधिक महिलाएं बिना वैक्सीन लिए घर लौट गईं। वे वैक्सीन की दूसरी डोज लेने आई थीं। लौटने वाली महिलाओं में कई समूह से जुड़ी व गरीब महिलाएं शामिल थीं। 84 दिन के लंबे इंतजार के बाद वे वैक्सीन लेने पहुंची थीं। इनमें चपुआडीह निवासी धनेश्वरी देवी, शांति देवी, सुगिया देवी, जीरा देवी, कौशल्या देवी, मुनिया देवी, टुकनी देवी, प्यासी देवी आदि शामिल हैं। महिलाओं ने बताया कि उनलोगों ने तीन महीने पूर्व वैक्सीन की पहली डोज ली थी। आज वे दूसरी डोज लेने आई थीं, लेकिन वैक्सीन अस्पताल में उपलब्ध नहीं रहने के कारण वे सभी लौट जा रही हैं। धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उनकी मां ने वैक्सीन लगाने के लिए चार बार अस्पताल का चक्कर लगाया, पर वे वैक्सीन नहीं लगवा पाईं। बताया कि 26 मार्च को मां ने पहली डोज ली थी। दूसरी डोज लेने के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल 12 मई को मां को लेकर पहुंचा था। तब कहा गया था कि उनका मोबाइल नंबर शो नहीं कर रहा है। दूसरे दिन आना। इसके बाद 15 मई को पुन: गए तो बताया गया कि आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आना होगा तभी वैक्सीन लगेगा। आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद जब 19 जून को निर्धारित तिथि पर पहुंचे तो बताया गया कि कम से कम दस लोगों का होना जरूरी है तभी वैक्सीन लगेगा। घंटों इंतजार के बाद भी जब दस लोग नहीं जुटे तब वे घर वापस लौट गए।

loksabha election banner

बीपीएम अरविद कुमार ने बताया कि 19 जून को मात्र एक फाइल थी जो उसी दिन खत्म हो गई। इधर लैब टैक्नीशियन जितेन्द्र मंडल ने बताया कि अभी 18 प्लस के लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है। 45 प्लस के लोगों के लिए 21 जून को ही वैक्सीन खत्म हो गया है। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगा। बताया कि यहां से 18 प्लस फाइल वैक्सीन गोड्डा अस्पताल को दे देने के कारण इसका अभाव हुआ है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही लोगों को लगाने में कोई परेशानी नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.