अनियंत्रित वाहन पलटा
सियांटाड़ शनिवार की अहले सुबह बेंगाबाद चतरो मुख्य मार्ग के बरामो के समीप चारपहिया वाहन
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 07:45 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 07:45 PM (IST)
सियांटाड़ : शनिवार की अहले सुबह बेंगाबाद चतरो मुख्य मार्ग के बरामो के समीप चारपहिया वाहन टाटा टियोगो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें दो लोग सवार थे जो बिहार के जमुई से आसनसोल जा रहे थे। इसी दौरान उक्त स्थल पर गाड़ी का अगला चक्का सड़क पर बने गढ़े में चला गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को वाहन से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक मुकेश पासवान व बली पासवान को मामूली चोट पहुंची।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें