सास-ससुर से मारपीट करने वाले दो दामाद गए जेल
गांडेय गांडेय थाना की पुलिस ने सास- ससुर से मारपीट करने के दो दामाद राजेश मंडल एवं सीत
गांडेय: गांडेय थाना की पुलिस ने सास- ससुर से मारपीट करने के दो दामाद राजेश मंडल एवं सीताराम यादव को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपितों में जमुआ थाना क्षेत्र के खरखो चरघरा निवासी राजेश मंडल उर्फ चुरामन मंडल एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हीराडीह निवासी सीताराम यादव को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी हारिस बिन जमां ने बताया कि रकसकुट्टो निवासी लालदेव मंडल और उसकी पत्नी रसिया देवी के साथ उसके दो दामाद व बेटे ने मारपीट की। इसपर लालदेव पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें दोनों दामाद को गिरफ्तार किया गया। आरोपित बेटा घर से फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।