छह साल से फरार अपहरण के दो आरोपित गिरफ्तार
संस, बिरनी: छह साल से फरार अपहरण के आरोपित धर्मपुर के विजय राम व पडरमनियां के राजक
By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 05:15 PM (IST)
संस, बिरनी: छह साल से फरार अपहरण के आरोपित धर्मपुर के विजय राम व पडरमनियां के राजकुमार मंडल को बिरनी थाना प्रभारी एके मिश्रा ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर गिरिडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
वर्ष 2013 के मई माह में पाराटांड़ निवासी बलदेव यादव के अपहरण का आरोप इन दोनों पर लगा था। उस समय ग्रामीणों के सहयोग से बिरनी के तत्कालीन थाना प्रभारी पृथ्वीसेन दास ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बलदेव यादव को मुक्त कराया था। बताया जाता है कि उस दौरान अपहरणकर्ताओं ने पुलिस पर कई राउंड गोली व बम चलाकर दहशत फैलाई थी। दोनों उस वक्त से ही फरार थे, जिन्हें पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें