Move to Jagran APP

अमृत महोत्सव पर मुफ्त में बांट रहे तिरंगा

तिरंगा बना रही जमुआ की बच्चियां

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 07:18 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 07:18 PM (IST)
अमृत महोत्सव पर मुफ्त में बांट रहे तिरंगा
अमृत महोत्सव पर मुफ्त में बांट रहे तिरंगा

अमृत महोत्सव पर मुफ्त में बांट रहे तिरंगा

loksabha election banner

प्रवीण कुमार, जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ में संचालित कौशल प्रशिक्षण केंद्र की बच्चियां तिरंगा झंडा बना रही हैं। देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। 75वीं स्वतंत्रता दिवस शान से मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आह्वान किया है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और सामाजिक कार्यकर्ता तिरंगा रैली निकाल रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव में देश की आन, बान और शान तिरंगा झंडा की मांग भी बढ़ गई है। जमुआ में रहकर सिलाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण पा रही बच्चियां तिरंगा झंडा बनाने का काम कर रही है। अभी तक सैकड़ों की संख्या में तिरंगा बनाया जा चुका है। केंद्र के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार अमृत महोत्सव को देखते हुए बनाए जा रहे तिरंगा झंडे को स्थानीय लोगों के बीच मुक्त में बांटा जा रहा है।

एक्सल डेटा सर्विसेस दे रही प्रशिक्षण : सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का ट्रेनिंग पार्टनर एक्सल डेटा सर्विसेस ने वर्ष 2019 के अगस्त माह से जमुआ में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया था।इसमें छात्रों और छात्राओं को आवासीय रखकर उन्हें इच्छा अनुसार सिलाई और कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। एक बैच तीन माह का होता है। कोरोना के समय करीब डेढ़ वर्ष तक प्रशिक्षण केंद्र बंद रहा। बीते कुछ माह से फिर से बच्चों में कौशल विकास के लिए उन्हें प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है।

इडीएस के प्रबंधक मुकेश वर्मा के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद छात्रों को संस्था द्वारा रोजगार का अवसर दिया जाता है। यहां ट्रेनिंग लेने वाले कई छात्र- छात्राएं फिलवक्त तमिलनाडु, बंगलुरू, रांची सहित देश के अन्य स्थानों में रहकर काम कर रहे हैं। बहरहाल आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा बनाने से छात्रों में राष्ट्र भावना का विकास हो रहा है। इनके द्वारा बनाए गए झंडों को लोगों तक निश्शुल्क पहुंचाकर उन्हें अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.