गुरुजी के साथ जुड़ा रहेगा आदिवासी समाज
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): गांडेय प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव के कल्याणपुर टोला में शुक्रवार को
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): गांडेय प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव के कल्याणपुर टोला में शुक्रवार को झामुमो की बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे शुरुआत से ही गुरुजी के विचारों से प्रभावित होकर झामुमो में जुड़े हैं और आगे भी गुरुजी के साथ ही जुड़े रहेंगे। बैठक का नेतृत्व कर रहे प्रखंड सचिव भैरो वर्मा ने कहा कि गरीब आदिवासी ग्रामीण हमेशा से गुरुजी के साथ जुड़कर रहे हैं और आगे भी रहेंगे। कहा कि कुछ विपक्षी पार्टी के नेता चुनाव को सामने देखकर भोलेभाले आदिवासियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। वे आदिवासियों को झामुमो से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार को गांव में पहुंचकर झामुमो नेताओं ने ग्रामीणों से भटकाव से बचने की बात कही।
मौके पर पार्टी के चिह्नित आंदोलनकारी के जिलाध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित, ग्राम प्रधान दिबोल मरांडी, थुथा मरांडी, रामचंद्र मरांडी, वरुण मरांडी, राजकुमार मरांडी, रामदेव मरांडी, अनिल मरांडी, दिनेश मरांडी, मनोज मरांडी, चांदमुनी टुडू, पनोती हांसदा, बहामुनि देवी, पानमुनि देवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।