Move to Jagran APP

जिप सदस्य की पहल पर लु़कइया में लगा ट्रांसफार्मर

जिप सदस्य ने लुकइया व घाघरा मे 25 -25 केवीए ट्रांसफार्मर का किया उदघाटन

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 06:39 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 06:39 PM (IST)
जिप सदस्य की पहल पर लु़कइया में लगा ट्रांसफार्मर
जिप सदस्य की पहल पर लु़कइया में लगा ट्रांसफार्मर

जिप सदस्य की पहल पर लु़कइया में लगा ट्रांसफार्मर

loksabha election banner

संस, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर पश्चिमी पंचायत के घाघरा बांधडीह व अड़वारा पंचायत के लुकइया में रविवार को 25-25 केवीए के ट्रांसफार्मर का उदघाटन बगोदर पश्चिमी जोन के जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने किया। उक्त दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर जल जाने से वहां के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने जिप सदस्य को दी। इसके बाद उन्होंने पहल करते हुए विद्युत विभाग से बात कर दोनों गांवों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। दोनों गांव के ग्रामीणों ने जिप सदस्य का इसमें आभार जताया है। मौके पर पवन कुमार साहू, चंद्रिका महतो, अशोक महतो, वार्ड सदस्य चेतलाल महतो, रूपलाल महतो, पूरण महतो, अड़वारा के धानेश्वर मरांडी, कुंदन ठाकुर, संजय ठाकुर, जीतेंद्र महतो, महेंद्र ठाकुर, फलजीत ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, लखन ठाकुर, हेमंत महतो, संजय ठाकुर समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.