Move to Jagran APP

प्रशिक्षु आइएएस ने जमुआ के कई विभागों का किया निरीक्षण

जमुआ (गिरिडीह) प्रशिक्षु आइएएस सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में उपसमाहर्ता विल्सन डेंगरा प्रि

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:22 PM (IST)
प्रशिक्षु आइएएस ने जमुआ के कई विभागों का किया निरीक्षण
प्रशिक्षु आइएएस ने जमुआ के कई विभागों का किया निरीक्षण

जमुआ (गिरिडीह) : प्रशिक्षु आइएएस सैयद रियाज अहमद के नेतृत्व में उपसमाहर्ता विल्सन डेंगरा, प्रशिक्षु उप समाहर्ता निशा कुमारी, एकता वर्मा, सुदीप्य राज, अशोक कुमार सिन्हा एवं पंकज कुमार ने शुक्रवार को जमुआ अंचल कार्यालय सहित अन्य कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। सैयद रियाज अहमद ने कहा कि यह सुधारात्मक निरीक्षण है। इस टीम में उनके अलावा कई प्रशिक्षु उपसमाहर्ता भी शामिल हैं। निरीक्षण के बहाने वे लोग संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से जानकारी लेकर अपना अनुभव बढ़ा रहे हैं। उप समाहर्ता विल्सन डेंगरा ने बताया कि अंचल कार्यालय जमुआ का बारीकी से निरीक्षण किया गया। अंचल कार्यालय में 18 से 20 पंजी होती है जिनकी जांच की गई। कहा कि जहां त्रुटि पाई गई उसे इंगित करते हुए अंचलाधिकारी को सुधार करने का निर्देश दिया गया। अंचल से निर्गत होनेवाले सभी तरह के कागजात एवं प्रमाण पत्र आदि की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देखी गई। अंचल से संबंधित सभी तरह के लंबित कार्यो को दस दिनों के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। निबंधन कार्यालय में नए निबंधन पदाधिकारी के रूप में अशोक कुमार सिन्हा ने उपरोक्त पदाधिकारियों के समक्ष निबंधन पदाधिकारी जमुआ का प्रभार लिया। सिन्हा ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि कार्यालय का सारा काम ससमय पूरा करें। इसके अलावा उक्त अधिकारियों ने जनवितरण प्रणाली के गोदाम, स्कूल आदि का भी निरीक्षण किया। मौके पर जमुआ के सीओ रामबालक कुमार, एजीएम रजनीश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.