ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
गावां पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बगदेहीह मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइ
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 06:35 PM (IST)
गावां : पटना-डोरंडा मुख्य पथ पर बगदेहीह मोड़ के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेदा निवासी 27 वर्षीय संजय कुमार शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर सांख से अपने घर बेदा वापस जा रहा था। तभी बगदेहीह मोड़ के पास अचानक एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें