सियाटांड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा
सियाटांड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Aug 2022 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2022 09:28 PM (IST)
सियाटांड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा
संस, सियाटांड़ (गिरिडीह): आजादी के अमृत महोत्सव पर जमुआ अंचल-टू के प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहरपुरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुक्रवार को निकाली गई उक्त यात्रा में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों ने भी भाग लिया। सबके हाथों में तिरंगा था जो देशभक्ति नारे लगा रहे थे। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य अमित कुमार त्रिपाठी, विनोद महतो, अनिल कुमार वर्मा, मोहम्मद साजिद हुसैन, देवेंद्र वर्मा, अजय वर्मा, मनोज यादव, मोहन कुमार विद्यार्थी, पवन कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार वर्मा, शिक्षक सह कवि नेतलाल प्रसाद यादव तथा ज्योति कुमारी, संजू कुमारी, अमिषा, अभिलाषा, प्रीति, अनुराग, सचिन, शिवनंदन आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें