वज्रपात से घर में लगी आग, 70 हजार की संपत्ति राख
गिरिडीह देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में शनिवार की देर रात को सिघेश्वर र
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 05:08 PM (IST)
गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में शनिवार की देर रात को सिघेश्वर राय के घर में अचानक आग लग जाने से हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण वज्रपात की घटना बताई जा रही है। इस बाबत परिजनों ने बताया कि अचानक वज्रपात हुई और घर में आग लग गई। आग लगने की घटना को सुन गांव के लोग दौड़ पड़े और आग को बुझाया। इधर पीड़ित सिहेंश्वर राय ने बताया कि आग लगने से घर अनाज कपड़ा सहित लगभग 70 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। देर रात करीब 12 बजे गांव के लोग आग बुझाने में सफल हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें