गिरिडीह में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
cyber criminal. झारखंड के गिरिडीह में पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 06:08 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। साइबर अपराध में संलिप्त तीन युवकों को गिरिडीह पुलिस ने सोमवार को यहां बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवकों में गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी मो फारुख, रहमत अंसारी एवं शहाबुद्दीन शामिल हैं। तीनों रांची से लौटे थे और गांडेय जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे।
तीनों ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह का सरगना बंगलोर का मो अब्बास है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें