तीन आरोपित भेजे गए जेल
सरिया सरिया थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को ि
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:07 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:07 PM (IST)
सरिया : सरिया थाना पुलिस ने विभिन्न कांडों के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर गुरुवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि प्राथमिकी के अभियुक्त जितेंद्र मंडल (ग्राम-बड़की सरिया) को गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं सरिया थाना के प्राथमिकी अभियुक्त बाल्हेडीह के जागेश्वर यादव व रंजीत यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी को गिरिडीह जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें