मुकदमा वापस लें या हमें करें गिरफ्तार
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : तुलसीटांड़ के मुखिया राजकुमार नारायण ¨सह व एक पत्रकार पर झूठा मुकदमा
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : तुलसीटांड़ के मुखिया राजकुमार नारायण ¨सह व एक पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरोध में मुखिया संघ के बैनर तले जिले के मुखिया मंगलवार को गिरफ्तारी देने बिरनी पहुंचे। सभी सिरामढाब पंचायत भवन से पैदल मार्च करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारा लगाते थाना पहुंचे। थाना के मुख्य द्वार पर भी मुखियों ने बीडीओ सह सीओ संदीप मधेसिया व पुलिस इंस्पेक्टर आरएन चौधरी के समक्ष भी नारेबाजी की। बीडीओ व पुलिस इंस्पेक्टर ने मुखियाओं को अंदर बुलाकर वहां लगी कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, लेकिन कुर्सी के अभाव में सभी चबूतरा पर बैठकर पदाधिकारियों से वार्ता की।
कहा कि आरोपित मुखिया के साथ जिले के सभी मुखियागण थाना में गिरफ्तारी देने आए हैं। सभी मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेजें या मुखिया राजकुमार नारायण ¨सह पर हुए झूठा मुकदमा को 24 घंटे के अंदर खारिज करें। वरना पूरे राज्य के मुखिया दीपावली नहीं मनाएंगे। साथ ही यह आंदोलन और उग्र होगा। कहा कि मुखिया के मान सम्मान से खिलवाड़ करने वाली पुलिस प्रशासन को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इंस्पेक्टर चौधरी ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। मुखिया को उचित न्याय मिलेगा। जांचोपरांत ही गिरफ्तारी होगी। इस आश्वासन के बाद मुखियाओं ने गिरफ्तारी नहीं दी। गिरफ्तारी देने प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार महतो, देवनाथ राणा, संतोष रजक, मुन्ना ¨सह, टुपलाल वर्मा, बाबू यादव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, इन्दु देवी, मुनावती बैठा, सबिता देवी, हिरामन यादव, महफूज आलम, कैलाश मण्डल आदि पहुंचे थे।