Move to Jagran APP

तिसरी में धूमधाम से मना सोहराय मिलन समारोह

संस, तिसरी (गिरिडीह): प्रखंड के गांधी मैदान में आदिवासी संथाल समाज सांवता सुसार बैसी ने सोहर

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 08:24 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 08:24 PM (IST)
तिसरी में धूमधाम से मना सोहराय मिलन समारोह
तिसरी में धूमधाम से मना सोहराय मिलन समारोह

संस, तिसरी (गिरिडीह): प्रखंड के गांधी मैदान में आदिवासी संथाल समाज सांवता सुसार बैसी ने सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया। आदिवासी समाज के सैकड़ों महिला पुरुष व बच्चों ने परंपरागत ढोल मांदर व झालर के साथ शोभायात्रा निकाली। सड़क व मैदान में सभी ने मिलकर इस पर्व को एक साथ नाचते झूमते मनाया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

loksabha election banner

संथाली स्टाइल में झूमते नाचते गांधी मैदान से तिसरी चौक तालाब होते हुए सभी पुन: सभास्थल पहुंचे। उक्त समारोह का आयोजन प्रखंड में पहली बार होने से वह काफी आकर्षक लग रहा था। मिलन समारोह को आदिवासी नेता लालो मुर्मू, रामचंद्र मरांडी, अर¨वद मुर्मू व मतियुस हेंब्रम के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लालो मुर्मू, मतियुस हेंब्रम व रामचंद्र मरांडी ने महिलाओं के साथ संथाली नृत्य मांदर बजाकर किया।

मुर्मू ने कहा कि धान व अन्य फसल के कटने के बाद नए वर्ष पर जनवरी में इसे मनाया जाता है। बूढ़ा बूढ़ी स्थान पर लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उनलोगों को प्रकृति से काफी लगाव रहता है। रामचंद्र मरांडी ने कहा कि आदिवासी जाति की परंपरागत सभ्यता व संस्कृति को बचाने के लिए पहल की गई, जिसमें समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला। समारोह में प्रखंड के तिसरी, पंदनाटांड़, बलियारी, चकलामुंडा, जमामो, मंसाडीह, कठकोको, गड़कुरा आदि कई गांवों से बुधन मरांडी, अर¨वद मुर्मू, रमेश हांसदा, प्रेम राज हेंब्रम, कालेब सोरेन, संतोष मुर्मू, बजरंगी मुर्मू, रंजीत मरांडी, चारो मुर्मू, सुनील हांसदा सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज के नवयुवकों का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.