Move to Jagran APP

शांति व्यवस्था बनाने को सामाजिक एकता मंच ने की पहल

गांडेय(गिरिडीह) गांडेय पंचायत भवन में बुधवार को सामाजिक एकता मंच की बैठक हुई। इसमें

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 07:39 PM (IST)
शांति व्यवस्था बनाने को सामाजिक एकता मंच ने की पहल
शांति व्यवस्था बनाने को सामाजिक एकता मंच ने की पहल

गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय पंचायत भवन में बुधवार को सामाजिक एकता मंच की बैठक हुई। इसमें उपस्थित सदस्यों ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर चर्चा की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच की प्रखंड स्तर पर एक पहचान बनाई जाएगी। कहा कि समाज में पर्व त्योहारों में भी शांति व्यवस्था बनाने में मंच अपनी अग्रणी भूमिका निभाए। इस उद्देश्य से रामनवमी व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए मंच की ओर से 12 अप्रैल को गांडेय पंचायत सचिवालय में शांति समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया। इसमें मंच के सदस्य, प्रखंड के गणमान्य लोग एवं प्रखंड प्रशासन समेत तीनों थाना के प्रभारी को शामिल करने पर सहमति बनी। सभी को विधिवत सूचना देकर बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी हाजी मो. उस्मान एवं संचालन कर रहे निर्वतमान मुखिया अरुण कुमार हाजरा ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज में अशिक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम, नशाखोरी, दहेज प्रथा, अंधविश्वास, छुआछुत, डायन प्रथा, महिला उत्पीड़न, छेड़खानी, साइबर अपराध, चोरी डकैती, घूसखोरी सहित कई कुरीतियां व्याप्त हैं। इससे समाज का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। समाज के विकास के लिए समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना होगा। इसके लिए सामाजिक एकता मंच का गठन किया गया है। गांव के बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से कुरीतियों को खत्म करने का कार्य किया जाएगा। अंत में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में निर्वतमान उप प्रमुख मो. अकबर अंसारी, भरत लाल शर्मा, मधुर राम, दिनेश प्रसाद वर्मा, एंथोनी स्वामी, सेवानिवृत्त डीएसपी मो. कासिम, उमाशंकर वर्मा, मो. वसीम अख्तर, पपलू वर्मा, नंदकिशोर राय, बजरंगी साव, सुधांशु कुमार अग्रवाल, अरुण कुमार पांडेय, मुफ्ती मो. सइद, गौतम कुमार पाठक, मौलाना अजमल, मो. खुर्शीद अंसारी, विकास पाठक आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.