Move to Jagran APP

अमृत सरोवर से किसानों को होगी खेती में सुविधा

दासडीह में अमृत सरोवर के निर्माण का हुआ शिलान्यास

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 07:40 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 07:40 PM (IST)
अमृत सरोवर से किसानों को होगी खेती में सुविधा
अमृत सरोवर से किसानों को होगी खेती में सुविधा

अमृत सरोवर से किसानों को होगी खेती में सुविधा

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह) : दासडीह पंचायत के भोगतिया लोहारी में रविवार को अमृत सरोवर निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सरफराज अहमद और प्रमुख राजकुमार पाठक ने किया। विधायक ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी के लिए राज्य सरकार गंभीर है। सीमित संसाधनों के साथ प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र में जनहित की योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि गांव-गांव में जल नल योजना से हर घर तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण जागरूक रहकर योजना को बेहतर तरीके से कराएं ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। ठेकेदार के गड़बड़ी या मनमानी करने पर तुरंत विभाग या उन्हें इसकी जानकारी दें। कहा कि जल्द ही गांडेय के लोगों को डिग्री कालेज की सौगात मिलेगी। 15 अगस्त तक राज्य सरकार सुखाड़ का आकलन कर हरसंभव लाभकारी योजना चलाएगी।

प्रमुख ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। गांडेय में तीन अमृत सरोवर का निर्माण होना है। इसके बन जाने से किसानों को कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अपने अपने घरों में 12 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा जरूर लगाएं। बीडीओ बिजय कुमार ने कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण के लिए 15 से 20 लाख तक की राशि खर्च की जाएगी। 15 अगस्त के पूर्व सभी सरोवर बनकर तैयार हो जाएंगे। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुबदेव पंडित, उप प्रमुख किशोर मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि महालाल सोरेन, दिलीप मंडल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मो. अकबर अंसारी, पूर्व मुखिया जीतेंद्र मंडल, मानवाधिकार प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्याम कुमार पाठक, रामानुज पाठक, बीपीओ रागिब हसन, जेई देवेंद्र कुमार, समाजसेवी सुरेंद्र रजक, अरुण पांडेय, महेंद्र मंडल, आशीष राय, मो. अनवर, उप मुखिया कन्हाई साव, वार्ड सदस्य सुलोचना देवी आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.