सवर्ण मोर्चा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
झारखंडधाम होली की परंपरा को जीवित रखने के लिए सवर्ण समाज के युवा प्रतिनधि मंडल की ओर
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:41 PM (IST)
झारखंडधाम : होली की परंपरा को जीवित रखने के लिए सवर्ण समाज के युवा प्रतिनधि मंडल की ओर से हीरोडीह थाना क्षेत्र के पालमो, पांडेयडीह, पतारडीह, चुंगलखार, धुरैता, कटारियाटांड़, चरघरा समेत दर्जनाधिक गांवों में सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। मोर्चा की जमुआ प्रखंड इकाई की ओर से 24 मार्च को इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय के पीछे मैदान में होली मिलन का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल करने के लिए गांव-गांव में जाकर जनसंपर्क एवं पर्चा पंपलेट बांटने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में समाज के युवा कार्यकर्ता कुलदीप कुमार राय, पवन सिंह, संजू राय, विकास मिश्र, मंगलेश कुमार मिश्र, प्रमोद मिश्र, सुनील राय, अजय दूबे आदि लगे हुए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें