संताल समाज ने सादगी से मनाया बाहा पर्व
तिसरी आदिवासी संताल समाज सुसार बैसी की ओर से बाहा सोहराय मिलन समारोह का आयोजन सादगी व
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 07:02 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 07:02 PM (IST)
तिसरी : आदिवासी संताल समाज सुसार बैसी की ओर से बाहा सोहराय मिलन समारोह का आयोजन सादगी व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर मनाया गया। समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मांझी बाबा ने जाहेर थान में इस्ट देवता की पूजा-अर्चना कर सखुआ का पत्ता व महुआ समर्पित कर कीं। इसके बाद लोगों के बीच फूल का वितरण किया गया। समाज के अध्यक्ष बुधन मरांडी ने बताया कि देश में कोरोना काफी फैल रहा है जिस कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस आदि इस वर्ष स्थगित कर दिया गया।
मौके पर समाज के रामचंद्र मरांडी, प्रेमराज हेंब्रम, गंगा राम टुडू, अरविद मुर्मू, चांद हेंब्रम, मतियस हेंब्रम, कालेब सोरेन, अनिल हेंब्रम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें