पेड़ों में रक्षासूत्र बांध वन संरक्षण का लिया संकल्प
पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध वन संरक्षण का लिया संकल्प
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:50 PM (IST)
पेड़ों में रक्षासूत्र बांध वन संरक्षण का लिया संकल्प
संस, डुमरी (गिरिडीह): वन विभाग की ओर से शनिवार को डुमरी वन प्रक्षेत्र के ग्राम गुरहा तथा जरीडीह में वृक्षों की रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया गया। इसमें जिप सदस्य प्रदीप मंडल, मुखिया किरण कुमारी, सहायक वन संरक्षक सह वन क्षेत्र पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार व सभी वनकर्मी उपस्थित थे। सभी ने वन में पारंपरिक पूजा पाठ कर वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान झारखंड वन बचाओ समिति की सदस्य गुड़िया देवी, कैलाश दास, दुलारचंंद पंडित, राजेश पंडित, वनपाल सुमीत सिंह चौधरी, वनरक्षी विनोद कुमार, संजय महतो, संजीव कुमार, राजदीप ठाकुर, प्रणव पंडित आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें