Move to Jagran APP

झामुमो की सरकार बनी तो छह माह में रघुवर समेत सभी मंत्री जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: वर्ष 2019 में अगर मूलवासी, आदिवासियों व स्थानीय लोगों की सरकार

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 11:57 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:57 PM (IST)
झामुमो की सरकार बनी तो छह माह में रघुवर समेत सभी मंत्री जाएंगे जेल
झामुमो की सरकार बनी तो छह माह में रघुवर समेत सभी मंत्री जाएंगे जेल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: वर्ष 2019 में अगर मूलवासी, आदिवासियों व स्थानीय लोगों की सरकार बनी तो वर्तमान के कई मंत्री व अधिकारी जेल जाएंगे, क्योंकि भाजपा सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी तक भ्रष्ट हैं। किसी भी हाल में इस राज्य को लूटनेवालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झंडा मैदान में झामुमो की आमसभा में कही। वे लोगों को संताली भाषा में संबोधित कर रहे थे। इनके इस वक्तव्य पर लोगों ने डुगडुगी बजाकर उनकी बातों का समर्थन किया।

loksabha election banner

वहीं ¨हदी में बोलते हुए हेमंत ने कहा कि जिस परिकल्पना के साथ झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए नेताओं ने लड़ाई लड़ी थी, वह पूरा नहीं हो सका। गत 18 सालों में राज्य आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया। इस सरकार से आम लोगों की बात तो दूर, सरकारी कर्मी भी आक्रोशित हैं। लोगों को अपना हक मांगने में भी डर लग रहा है, क्योंकि रघुवर सरकार हक मांगनेवालों पर लाठियां बरसाती हैं और जेल में भी डाल देती है। एक साजिश के तहत बीपीएलधारियों को इस श्रेणी से अलग करने के लिए जबरन गैस व सिलिंडर दिया जा रहा है। कानून के अनुसार अगर किसी के घर में बाइक हो, गैस का कनेक्शन हो तो उसे बीपीएल की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है।

अजीत कुमार पप्पू ने अध्यक्षता एवं शाहनवाज अंसारी ने सभा का संचालन किया। सभा को पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुदिव्य कुमार सोनू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा, सुशील शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

सभा के पूर्व संघर्ष यात्रा में हेमंत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जरासंध चौक, जेपी चौक एवं आंबेडकर चौक पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। सभा की समाप्ति के बाद झामुमो नेता जयनाथ राणा की मौत पर दो मिनट का मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया।

साहूकारी प्रथा को खत्म करने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत: गांडेय में हेमंत ने कहा कि 2014 में विधायकों को खरीदकर भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। तब से लूट खसोटकर झारखंड को जंगल राज्य बना दिया है। जिस साहूकारी प्रथा को खत्म करने के लिए आंदोलन कर अलग राज्य बनाया गया, वर्तमान में धनबल के दम पर साहूकार फिर सत्ता पर काबिज हो गए हैं। झारखंड में एक बार फिर आंदोलन कर इस सरकार को खदेड़ने की जरूरत है।

संघर्ष यात्रा के चौथे चरण में गांडेय के उच्च विद्यालय मैदान में झामुमो की जनसभा हुई। इसके पूर्व उनका स्वागत महेशमुंडा एवं स्व. धनेश्वर मंडल द्वार के पास किया गया। इस दौरान जोराआम में बसंत पाठक की शहीद वेदी पर हेमंत सोरेन समेत अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर नमन किया।

गांडेय सीट पर झामुमो की दावेदारी: जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह पूर्व विधायक दिवंगत सलखन सोरेन की पुत्रवधू कर्मिला टुडू ने गांडेय की जनसभा में अपनी दावेदारी जताई। कहा कि जनसभा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बदलाव का संकेत दिया है। गांडेय झामुमो का क्षेत्र है, इसलिए यह सीट झामुमो व हेमंत सोरेन को समर्पित है।

कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता: सभा में कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। इनमें लालगो¨वद ¨सह, भीम ¨सह, नितिन दास, बैजनाथ राणा, नसीम अंसारी, दानिश राज आदि शामिल हैं। इस दौरान 74 झारखंड आंदोलनकारियों को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया। उनमें सुदिव्य कुमार सोनू, हलधर राय, ध्रुवदेव पंडित, जॉन मुर्मू आदि शामिल रहे। मौके पर लालसाहब, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी, सचिव भैरो वर्मा, हाजी यूनुस अंसारी, दिलीप मंडल, युवा अध्यक्ष राजेश कुमार ¨सह, अशोक सोरेन, अरुण पाठक, जिप सदस्य गोपिन मुर्मू, बबली मरांडी, नुनूराम किस्कू समेत अन्य जुटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.