पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई सूरी मंत्र साधना
संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह): पूर्णाहुति के साथ ही मधुबन स्थित राजेंद्रधाम में चल रही 21
संवाद सहयोगी, पारसनाथ (गिरिडीह): पूर्णाहुति के साथ ही मधुबन स्थित राजेंद्रधाम में चल रही 21 दिवसीय सूरी मंत्र साधना रविवार को समाप्त हो गई। इसमें मंत्रोच्चार के साथ दर्जनाधिक धाíमक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भारी संख्या में भक्तगण पूजोपासना में शामिल हुए थे। वहीं बीते 21 दिनों से साधनारत आचार्य राजपरम सूरीश्वर जी महाराज कृत्रिम गुफा से बाहर निकले तथा भक्तों को दर्शन दिया। लोगों के बीच मिठाई भी वितरित की गई।
बताया जाता है कि यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर से चल रहा था। तीर्थ की रक्षा के लिए आचार्य एक कृत्रिम गुफा में साधना कर रहे थे। उन्होंने सवा लाख सूरी मंत्र का जाप किया। अंतिम दिन साढ़े बारह हजार मंत्र जाप के साथ पूर्णाहुति दी गई। सुबह से ही यहां भक्त जुटने लगे थे। पूजा हवन के दौरान बिनोद बागचर, घेवर जी, अशोक कुमार, कल्पेश, मनीष समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।