झामुमो प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन
संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ: धनवार प्रखंड के घोड़थंबा स्थित डुमरडीहा पंचायत भवन में रविवार क
संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ: धनवार प्रखंड के घोड़थंबा स्थित डुमरडीहा पंचायत भवन में रविवार को झामुमो का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी व विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय नेता सुदिव्य कुमार सोनू थे। सदस्यों ने पंचायतवार अपना मंतव्य देकर आगामी चुनाव को ले अभी से ही पार्टी को सु²ढ़ एवं सशक्त करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की सरकार से कभी किसी का भला नहीं हो सकता। सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। निरंजन ¨सह को पुन: प्रखंड की कमान सौंपी गई। मुखिया मिथिलेश रजक को उपाध्यक्ष, सिराज अंसारी को सहयोगी, मिन्हाज अली को संयुक्त सचिव व सुजीत साव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इंजामुल अंसारी को युवा प्रखंड अध्यक्ष, सज्जाद अंसारी को सचिव व फिदा हुसैन को अपसंख्यक मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन ¨सह ने की। मौके पर सफीक अंसारी, अजबुल अंसारी, हाफिज अंसारी, मुस्त़कील अंसारी, मुस्लिम अंसारी, कुंदन ¨सह, शंभुनाथ राय आदि उपस्थित थे।