प्लास्टिक से दूरी बनाने को निकली रैली
प्लास्टिक से दूरी बनाने को निकली रैली
प्लास्टिक से दूरी बनाने को निकली रैली
जांस, गिरिडीह : गिरिडीह कालेज, गिरिडीह की एनएसएस इकाई- एक द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हुआ। यह शिविर 28 जून से शुरू होकर चार जुलाई तक चला। समापन सत्र की मुख्य अतिथि थीं विनोबा भावे विश्व विद्यालय, हजारीबाग की एनएसएस की को-आर्डिनेटर डा. जानी रूफीना तिर्की थी। समापन सत्र से पहले स्वयंसेवकों ने पालीथिन कैरी बैग उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए एक रैली निकाली। यह रैली सिहोडीह नया पुल से शुरू होकर गिरिडीह कालेज रोड तक निकली। स्वयंसेवकों ने पालीथिन के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी तख्तियों के जरिए दी।
रैली से पूर्व प्रोग्राम आफिसर बलभद्र ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए रैली के महत्व की जानकारी दी। डा.तिर्की ने रैली को हरी झंडी दी और बताया कि यह दीर्घसूत्री कार्यक्रम है। रैली के बाद समापन सत्र प्रारंभ हुआ। महात्मा गांधी और बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ यह सत्र शुरू हुआ। कालेज के प्राचार्य डा.समीर सरकार,भूगोल विभाग के अध्यक्ष सीता राम वर्णवाल, हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका कुमारी, अर्थशास्त्र के नयन कुमार सोरेन, दर्शनशास्त्र के डा.प्रभात कृष्ण, सिहोडीह वार्ड संख्या ग्यारह के वार्ड पार्षद अशोक राम ने भी तस्वीर पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। डा तिर्की ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस का मुख्य लक्ष्य कार्यक्रमों के जरिए सामाजिक उत्तरदायित्व के बोध को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक में नेतृत्व क्षमता का विकास जरूरी है।समापन सत्र में शिवम कुमार, नीतीश कुमार वर्मा, मनीषा कुमारी, सोनी खान, जूही आफरीन, स्मृति कुमारी ने भी अपने सात दिनों के अनुभवों को साझा किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मनीषा कुमारी ने किया।