कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
धनवार प्रखंड स्थित नावागढ़ चट्टी झलबाद ठाकुरबाड़ी राम जानकी मंदिर में आज से पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ की गई जिसमें नावागढ़ चट्टी झलबाद जोलहाबाद धरमपूरगादीबेनुसारण के सैकड़ों स्थानीय माताओं बहनों के साथ ग्रामीणों ने भाग लेकर किया। कलश यात्रा जुलूस की शुरुआत मुख्य पूजन स्थल ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ करके कई गांवों के भ्रमण के साथ किया गया। यात्रा आकर्षक झांकीयों व साज- सज्जा के साथ सुस
खोरीमहुआ (गिरिडीह) : धनवार प्रखंड स्थित नावागढ़ चट्टी, झलबाद, ठाकुरबाड़ी राम जानकी मंदिर में आज से पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। नावागढ़, चट्टी, झलबाद, जोलहाबाद, धरमपूर,गादी,बेनुसारण के सैकड़ों स्थानीय माताओं बहनों के साथ ग्रामीणों ने भाग लिया।
कलश यात्रा जुलूस की शुरुआत मुख्य पूजन स्थल ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ करके कई गांवों के भ्रमण के साथ किया गया। यात्रा आकर्षक झांकियों व साज- सज्जा के साथ सुसज्जित भक्तों के उत्साह से सराबोर था, जो भक्तिमय माहौल और हिदुत्व की पराकाष्ठा को प्रकाशमान कर रहा था। आगे अरगाघाट पहुंच कर कलश में जल उठाया गया। पांच दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में परखर प्रवक्ता के रूप में चित्रकूटधाम के स्वामी श्री सीताराम सरण जी महाराज वा उनके साथ वृंदावन से साध्वी लाडली शरणजी भी साथ रहेंगी।