Move to Jagran APP

मारुडीह गांव में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

मारुडीह गांव में कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान शुरू

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 10:02 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 10:02 PM (IST)
मारुडीह गांव में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
मारुडीह गांव में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

मारुडीह गांव में कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

loksabha election banner

संस, देवरी (गिरिडीह): देवरी प्रखंड के मारुडीह गांव में नवनिर्मित भगवती मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान आयोजित किया गया। इसमें उक्त अनुष्ठान को लेकर यज्ञ समिति मारुडीह व केंदुआटांड़ व आसपास के लोगों ने यज्ञाचार्य सुधीर उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली। इसमें 351 सुहागिन महिलाओं व कन्याओं ने कलश के साथ मारुडीह, केंदुआटांड़, बरवाडीह गांव का भ्रमण किया। इसके बाद बरवाडीह में विधिवत मंत्रोच्चारण व विधि विधान से नदी से जल भरकर उसे पुनः यज्ञ स्थल लाया गया। इसके बाद अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।

इस दौरान प्रत्येक संध्या आचार्य सुधीर उपाध्याय की ओर से देवी भागवत प्रवचन के माध्यम संगीतमय कथा सुनाई जाएगी। कलश यात्रा में अध्यक्ष नुनेश्वर साव, सचिव सुरेश राय, भागीरथ राय, सुबोध राय, देवनंदन राय, अशोक राय, मेघो रजक, रामदेव गुप्ता, जागेश्वर मोदी, रंजीत राय आदि कई लोग शामिल थे। इधर देवरी प्रखंड मुख्यालय के समीप सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार को ले तीन दिवसीय नवचंडी पूजा कार्यक्रम यज्ञाचार्य सुदामा प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में शुरू किया गया है जिसमें मुख्य रूप से यज्ञाचार्य रमाकांत पांडेय, रंजीत मिश्रा, सुधीर मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, राजेश मिश्रा, अध्यक्ष मुरलीधर महतो, संचालक शक्ति राय, सुरेंद्र किशोर सिंह, सदानंद राय, सुधीर चंद्र राय, मिथलेश कुमार शर्मा, सुखदेव सिंह, विजय शर्मा, नरेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि कई लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.