Move to Jagran APP

कर्पूरी के कार्यो को भूला नहीं सकती जनता : विधायक

गिरिडीह कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपने शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री अ

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 07:03 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 07:03 PM (IST)
कर्पूरी के कार्यो को भूला नहीं सकती जनता : विधायक
कर्पूरी के कार्यो को भूला नहीं सकती जनता : विधायक

गिरिडीह : कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने अपने शिक्षा मंत्री, उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री काल में जो काम किया उसे देश की जनता कभी नहीं भूला सकती। उनके विचारों को लालू यादव ने आगे बढ़ाया। यह बात स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने की। वह रविवार को राष्ट्रीय नाई महासभा की ओर से आहूत कर्पूरी जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर चौक पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा की। गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे बावजूद उनकी ईमानदारी और सादगी को देश किस्से के रूप में याद रखेगा। उन्होंने भारत सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को शीघ्र भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। कहा कि 54 फीसद पिछड़ी जातियों को झारखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण चाहिए।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीके ठाकुर ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को मुफ्त में राशन नहीं आरक्षण चाहिए, तभी हमारे समाज का विकास होगा। उन्होंने झारखंड सरकार से पंचायत चुनाव में अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण देने की मांग की। नगर निगम के निवर्तमान महापौर सुनील पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषितों-पीड़ितों के नेता थे।

आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के सभी वर्गो का विकास चाहते थे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे महासभा के जिला अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में केश कला बोर्ड का शीघ्र गठन हो। मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रदेश अध्यक्षा हीरा देवी, बोकारो जिलाध्यक्ष वासुदेव शर्मा, मुखिया हरगौरी साव के अलावा शिवनाथ साव, रंजीत ठाकुर, गणेश ठाकुर, अनिल शर्मा, रामाशंकर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अर्जुन शर्मा, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विकास कुमार, चिकू ठाकुर, गंगाधर ठाकुर, संजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

प्रतिमा का अनावरण : समारोह के पूर्व कर्पूरी चौक में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण विधायक ने किया। इसके बाद सभी अतिथियों और समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.