1688 लोगों की जांच, 23 पाजिटिव
जागरण संवाददाता गिरिडीह कोरोना संक्रमितों की संख्या में जांच के बाद अब कमी आने लगी है।
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : कोरोना संक्रमितों की संख्या में जांच के बाद अब कमी आने लगी है। स्वाब जांच के बाद आने वाली रिपोर्ट में पाजिटिव मरीजों की संख्या इन दिनों कुछ हद तक कम हो गई है। रविवार को विभिन्न माध्यमों से हुई 1688 लोगों की स्वाब जांच के बाद जिले में 23 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 772 लोगों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 19 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। इसमें सदर प्रखंड में दो, गावां प्रखंड में 13 व गांडेय प्रखंड में चार लोग शामिल हैं। वहीं 258 लोगों की ट्रूनेट जांच में चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है जो राजधनवार प्रखंड के रहने वाले हैं। वहीं 658 लोगों की एंटीजन किट से भी जांच की गई लेकिन इसमें भी किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। इस प्रकार रविवार को मिले पॉजिटिव केस में जिले के सदर प्रखंड से दो, गांडेय प्रखंड से चार, गावां प्रखंड से 13 व राजधनवार प्रखंड से चार लोग शामिल हैं। रविवार को पूरे जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 588 लोगों का स्वाब आरटीपीसीआर जांच के लिए संग्रह किया गया। वहीं शनिवार को जांच में भेजे जाने के बाद शेष बचे स्वाब को मिलाकर रविवार को 377 लोगों का स्वाब जांच के लिए सरल लैब धनबाद भेजा गया।