Move to Jagran APP

शान से लहरा रहा हर घर तिरंगा

आजादी के अमृत महोत्सव

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:53 PM (IST)
शान से लहरा रहा हर घर तिरंगा

शान से लहरा रहा हर घर तिरंगा

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को यादगार बनाने में गिरिडीह के लोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा लहराने के घोषित कार्यक्रम को लोगों ने हाथों हाथ ले लिया है। सुबह से ही तिरंगा यात्रा से लेकर घरों में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है। कई संस्थाओं से लेकर जिला प्रशासन की ओर से घर-घर तिरंगा पहुंचाने का काम किया गया जिसे लोग शनिवार की सुबह से अपने घरों में लगाने में जुटे रहे। ऐसा पहली बार हुआ है कि आजादी का जश्न अमृत महोत्सव के रूप में तिरंगा लहरा कर हर नागरिक मनाने में जुटा है। वहीं सरकारी दफ्तरों में भी तिरंगा शान से लहरा रहा है। सेवानिवृत्त इंजीनीयर सह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह ने शिवपुरी स्थित अपने आवास और बेड़ा आवासीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, वासुदेव राम सहित कई भाजपाई उपस्थित थे। जिला प्रशासन से लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाएं, राजनीतिक दलों के लोग, सामाजिक संगठनों व शैक्षिक संगठनों ने अपने स्तर से तिरंगा बांटकर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए तिरंगा देते हुए प्रेरित कर रहे हैं। इधर घरों में तिरंगा लगाने को लेकर कई लोग दो दिन पूर्व से ही तिरंगा की खरीदारी करने में जुटे रहे और शनिवार की सुबह सम्मान के साथ अपने घरों में तिरंगा लहराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.